फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन पर संचालित फॉर्मर रजिस्ट्री का डीएम ने लिया जायजा

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने बड़हरा रानी में फार्मर रजिस्ट्री एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायत भवन पर संचालित फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ग्रीन सूची के अंतर्गत 28 किसानों तथा सूची से बाहर के 12 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर पात्र किसानों को शीघ्र रजिस्ट्री पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें