जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा शारदीय नवरात्रि व आगामी त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली पुलिस के साथ मुख्य चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड स्थानों पर पैदल गश्त किया। वहीं, आमजनमानस व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।