जिले के पीएचसी कोहड़वाल में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अनुश्रवण डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने किया। डॉ एसए प्रसाद ने ओपीडी में अब तक 29 मरीज देखे, जिनमें 3 उच्च रक्तचाप और 2 मधुमेह के रोगी शामिल थे। सभी को आवश्यक उपचार सलाह दी गई। फार्मासिस्ट रमेश चंद द्वारा मरीजों को दवाएं वितरित की जा रही हैं। लैब टेक्नीशियन ने 7 मरीजों की जांच की और गौरव द्वारा सभी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक है, सभी स्टाफ उपस्थित रहे। किसी भी मरीज को बाहर की दवा या जांच न लिखने के सख्त निर्देश दिए गए। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।