जनपद के वनटांगिया गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर मांग की है कि चकबंदी में उनकी बिखरी हुई जमीन को श्रेणी 5क के बजाय श्रेणी 2 में बदलकर एकत्रित किया जाए। किसानों का कहना है कि 5-6 जगहों पर फैली जमीन से जंगली पशुओं से फसल बचाना असंभव है, जिससे विकास बाधित है। वनटांगिया विकास समिति अध्यक्ष जयराम प्रसाद सहित कई किसानों ने हस्ताक्षर कर यह अनुरोध किया है।