जिले में रविवार से हो रही बारिश से जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया तो वहीं कई जगह विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गएl इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत निचलौल-पुरैना मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पुरैना के पास बारिश के चलते आम का पेड़ सड़क पर गिर गया।