मंगलवार को महराजगंज गैस सर्विस के एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। लोगों कई तरह की शिकायतें लेकर पहुंचे थे। साहब...गैस डिलीवरी का मैसेज आ गया..पर घर नहीं पहुंचा है। बुकिंग के बाद भी मोबाइल पर मैसेज नहीं आ रहा है। गैस न होने से घर पर खाना नहीं बन पा रहा है। बच्चे टिफीन नहीं ले जा पा रहे हैं। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान किया। जिनकी केवाईसी करनी थी उनकी केवाईसी की और मोबाइल नंबर अपडेट किया। इसके बाद लोगों को घर भेज दिया।