फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में गर्मी से बेहाल दिखे बच्चे, बिजली रही गुल

परिषदीय स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्था छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। भीषण गर्मी में सुविधाओं के अभाव में छात्र बीमार पड़ रहे हैं। शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चे गर्मी से बेहाल दिखे। गर्मी से बचने के लिए कहीं बच्चे क्लास के बाहर बैठे मिले तो कहीं फर्श पर लेटकर पढ़ाई करते हुए दिखाई दिए। अधिकतर जगह छुट्टी होने पर तेज धूप से खुद को बचाते हुए जल्दी घर पहुंचने की जद्दोजहद करते नजर आए। प्राथमिक विद्यालय बसहिया खुर्द में 11:45 बजे गर्मी से बेहाल कुछ बच्चे क्लास के बाहर बैठकर पढ़ाई करते हुए दिखे। कुछ बच्चे क्लास के अंदर फर्श पर लेटे हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें