कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जमीन पर कब्जा समेत अन्य मुद्दों को लेकर धरना दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष राम अशीष ने बताया कि पनियरा क्षेत्र में काल्पनिक जान चढ़ावा कर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। बीते 7 दिनों से धरना दिया जा रहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।