सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर मानदेय की मांग को लेकर आशाओं ने प्रदर्शन किया है।संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विमला ने बताया कि सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं लेकिन आशाओं का सम्मान करना भूल गई है। हमारी मांग है कि सरकार आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दे। साथ ही निश्चित मानदेय दे।