सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के टिकट खिड़की पर दलालों का कब्ज़ा हो गया है। विभागीय मिलीभगत से प्रति टिकट एक हज़ार रुपये अतिरिक्त लेकर तत्काल टिकट बनवाया जा रहा है। जिसके वजह से गरीब और जरूरतमंद यात्रा से वंचित हो जा रहे हैं। सिसवा रेलवे स्टेशन टिकट खिड़की पर आये दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है क्षेत्र के लोग यात्रा के लिये आरक्षित टिकट बनवाने मे अपनी एड़िया घिस रहे हैं। मिस्कारी टोला निवासी रिज़वान अहमद ने बताया कि वह चार दिन से खिड़की पर अपनी पर्ची लगा कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, पर समय होने पर खिड़की के अंदर से बोल दिया जाता है वेटिंग हो गया है।