जिले भर में शनिवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे आम जनमानस को भीषण गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर ही बहने लगा, जिसके दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना भी दुश्वार हो गया।