सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया करन्जहां के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी की बाउंड्रीवाल निर्माण में बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व ग्राम प्रधान एवं उनके समर्थकों द्वारा लगातार निर्माण कार्य रुकवाया जा रहा है, जिससे परियोजना अधर में लटकी हुई है।