जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 130 मामले आए, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 12 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया।