कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों के चयन कर नाम घोषित नहीं किए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट समेत कई महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं।