पुलवारा कस्बा बार के मेला चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायल 112 की ताकत और पहुंच से लोगों को रू-बू-रू कराया गया। इस दौरान छात्राएं, महिलाएं व ग्रामीणों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यूपी 112 टीम ने लोगों से संवाद कर सुरक्षा, सहायता, त्वरित पुलिस सेवा व आपातकालीन स्थितियों में डायल 112 नंबर का महत्व बताकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 सेवा पुलिस सहायता, आग लगने की घटना, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों और बुजुर्गों की सहायता, प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा, महिलाओं की सहायता, प्लेटफॉर्म या ट्रेन में सहायता, एक्सप्रेस-वे/हाईवे सुरक्षा और किसी भी अन्य आपात स्थिति में तत्काल मदद प्रदान करती है। दिन हो या रात यूपी 112 हर जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सेवा के प्रयोग को लेकर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। टीम ने संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे लोगों को जागरूक कर शासन-प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान बार थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक जगत सिंह, राजेश सिंह, निरीक्षक फिदा हुसैन अहमद, अशोक कुमार सिंह, आरक्षी अमन पटेल, आरक्षी चालक नसीम खान (यूपी डायल 112 मुख्यालय लखनऊ) सहित अन्य पुलिसकर्मी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।