फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी, सात की और हालत बिगड़ी

जाखलौन के धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शुक्रवार की सुबह फूड प्वाइजनिंग के चलते सात और बच्चों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में नाजुक हाल में बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम उपचार में जुट गई थी। मौके पर सीएमओ, जिलाधिकारी, मंत्री मनोहर लाल समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों का हाल जानने के लिए विद्यालय पहुंची थी। विद्यालय में मौजूद करीब 300 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) कराई गई। एहतियात के तौर पर रातभर निगरानी के लिए चिकित्सकों की टीमें भी विद्यालय में तैनात की गई थी। बताया जा रहा बृहस्पतिवार को दोपहर का भोजन करने के बाद 46 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय पहुंची और प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद तीन एंबुलेंस से बच्चों को मेडिकल कॉलेज भेजकर भर्ती कराया गया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर भोजन और खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।  धौर्रा स्थित मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में फिलहाल कक्षा छह से 11 तक 845 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कक्षा 11 की पढ़ाई शुरू नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को 707 विद्यार्थी विद्यालय में मौजूद थे। दोपहर करीब 1:40 बजे मध्यावकाश के दौरान बच्चों ने कढ़ी, चावल, सब्जी और रोटी खाई। बच्चों के अनुसार खाना खाने के करीब 45 मिनट बाद कई विद्यार्थियों को चक्कर आने, नींद महसूस होने, पेट और गले में दर्द, उल्टी तथा दस्त की शिकायत होने लगी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें