जनपद ललितपुर के तहसील तालबेहट मुख्यालय पर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे के लगभग हुई बारिश के बीच गिरे ओलो ने किसानों के जख्मों को और गहरा कर दिया। कुछ दिन पहले हुई बे मौसम बारिश से किसानों की फैसले भीग जाने के कारण किसान उनके सूखने का इंतजार कर रहा था कि शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अभी भी अधिकांश किसानों की फसल खेत में कटने के लिए खड़ी है या तो खेत में कटकर पड़ी है। शनिवार को हुई ओलावृष्टि में सबसे अधिक नुकसान सब्जी पैदा करने वाले किसानों को हुआ है।