फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: टैक्सी या चलती भीड़? जब एक ऑटो बना मिनी बस जिसे देख ट्राफिक पुलिस हुई हैरान

विवेक राजौरिया Updated Mon, 05 May 2025 01:40 PM IST

ललितपुर में ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ रविवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने एक टैक्सी में 22 सवारियों को बैठे हुए पकड़ा। यातायात पुलिस ने टैक्सी को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर रविवार को प्रभारी यातायात आलोक तिवारी शहर में ओवर लोडिंग वाहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान राजघाट रोड़ पर एक ओवर लोडिंग आपे टैक्सी जाती दिखी। यातायात पुलिस ने आपे का पीछा किया और उसे रोका। आपे टैक्सी को रोककर जब उससे सवारी उतरी और गिनती की तो उसमें 22 सवारियां बैठी हुई पाई गई। प्रभारी यातायात ने टैक्सी चालक को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और निर्धारित सवारियों को ही वाहन में बैठाने की नसीहत देते हुए टैक्सी को सीज कर दिया। प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 22 सवारी लेकर चलने वाली आपे टैक्सी को सीज कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें