फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के मामले ने पकड़ा तूल, हिंदूवादी संगठन ने एसपी ऑफिस में प्रदर्शन कर पढ़ा हनुमान चालीसा

एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने से आहत बानपुर क्षेत्र की किशोरी के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास करने का मामला तूल पकड़ गया। बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन करने वालो ने आरोपी पर एक गिरोह बनाकर क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों को फुसलाकर उनका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक आए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगो को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ मे इस केस की गहनता से जांच कर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आस्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें