फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में रेलवे पुल से नहर में छलांग लगाना पड़ा भारी, 24 युवक गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 07:24 AM IST

लखीमपुर खीरी में आरपीएफ मैलानी ने बांकेगंज के निकट रेलवे पुल से सीतापुर ब्रांच छोटी नहर में छलांग लगाते 24 युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान काटा। मौके पर मिली 11 बाइकों को सीज कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुकरा और भैठिया निवासी युवक रेलवे पुल से छोटी ब्रांच नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। इस पर आरपीएफ ने बृहस्पतिवार शाम रेलवे पुल पर छापेमारी कर नहर में छलांग लगाते 24 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 11 बाइकें भी बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए युवकों का चालान काट कर उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। बरामद बाइक सीज कर दी गईं। सभी युवकों को वाद निस्तारण के लिए 17 जून को लखनऊ में रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें