लखीमपुर खीरी में महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शहर में ‘क्वीन ऑफ लखीमपुर शो 2025’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाशाली महिलाओं ने अपने हुनर और व्यक्तित्व को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में लखीमपुर की नैंसी वर्मा को ‘क्वीन ऑफ लखीमपुर’ चुना गया, जिन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित ‘क्वीन ऑफ लखीमपुर मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागी मॉडल्स ने शानदार मंचीय चाल और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। फिल्म व दूरदर्शन जगत से जुड़े अभिनेता सिद्धार्थ ढांडा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।