फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखीमपुर खीरी में बदला मौसम, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

लखीमपुर खीरी में लंबे इंतजार के बाद मंगलवार सुबह शुरू हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान के कारण लोग परेशान थे। मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले और घने बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बारिश में बदल गई। बारिश होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने राहत की सांस ली और घरों से निकलकर मौसम का आनंद लिया। वहीं किसानों ने बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभकारी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें