फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में गूलर का पेड़ गिरा, दबकर एक ग्रामीण गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी में नकहा चौकी क्षेत्र के ग्राम केवलपुरवा के समीप रविवार पूर्वाह्न करीब दस बजे एक विशालकाय गूलर का पेड़ गिर गया। घटना में एक ग्रामीण दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से गंभीर घायल ग्रामीण को निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घायल के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हादसे के वक्त बुजुर्ग पेड़ के नीचे बैठा हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें