वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वन्यजीवों के हमले की घटना को लेकर संवेदनशील हैं। वन्यजीवों की दृष्टि से लखीमपुर खीरी जिले के संवेदनशील एरिया में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। प्रशिक्षित टीम की गश्त बढ़ाने, मैनपावर लगाने की बात कही है। वन्यजीव जंगल से बाहर किस वजह से निकल रहे हैं, इस सवाल पर वन मंत्री का कहना है कि बारिश से जंगल में जलभराव होने और बाघों की संख्या बढ़ने की वजह से वन्यजीव ऊंची व सूखी जगहों पर जा रहे हैं।