लखीमपुर खीरी में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया था, जिसकी तरफ देश बढ़ रहा है। इन 11 वर्षों में सरकार ने सोच और तौर तरीके बदलने का काम किया है। तुष्टिकरण की राजनीति को बदलकर सुशासन की बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता और सफाई की व्यवस्था को सुधारने का काम किया। मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों, जवानों का सम्मान हो इसको लेकर कई कार्यक्रम चलाए। सबका साथ सबका विकास करने का काम किया और राजनीति को आधार बनाया। उन्होंने कहा कि पहले पहले घोटाले होते थे अब विकास हो रहा है।