फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: दो नाबालिग दोस्त लापता, शारदा नदी के किनारे पड़े मिले कपड़े, तलाश जारी

लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नदी की तरफ टहलने गए दो नाबालिग दोस्त लापता हो गए। नदी किनारे से दोनों की चप्पलें, कपड़े और साइकिल बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किशोर नदी में नहाने उतरे होंगे। इस बीच लापता हो गया। नदी में दोनों की तलाश कराई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नीमगांव थाना क्षेत्र के दानपुर मुड़िया निवासी सरोज कुमार के पुत्र शिवम (16) और खीरी थाना क्षेत्र के रवही कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के पुत्र रवि कुमार की ननिहाल फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में है। दोनों अपनी ननिहाल में रहकर जोधपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रवि कक्षा नौ और शिवम कक्षा सात का छात्र है। शुक्रवार दोपहर दोनों साइकिल लेकर घर से निकले थे। शाम तक वापस नहीं आने पर उनके रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की। तलाशते हुए रात नौ बजे करसौर गांव के पास शारदा नदी किनारे पहुंचे तो नदी किनारे साइकिल, दोनों की चप्पलें और कपड़े बरामद हुए हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों दोस्त कपड़े उतार कर नदी में नहाने उतर गए होंगे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। शनिवार सुबह ग्रामीण के सहयोग से नदी में दोनों की तलाश शुरू कराई गई। शाम तक किशोरों का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें