फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिर कॉरिडोर में खोदाई के दौरान मिली सुरंग

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में परिक्रमा पथ निर्माण के लिए नींव की खोदाई की गई तो लोग हैरत में पड़ गए। सोमवार को खोदाई के दौरान धरातल से करीब छह फीट गहराई में गोलाकार आकृति में सुरंगनुमा अवशेष मिले हैं। जानकारी होने पर इसे देखने के लिए आसपास के लोग आने जाने लगे। इस संबंध में शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि उन्होंने अपने बचपन में देखा है कि तीर्थ कुंड में एक ओर से अल्पिका नहर के माध्यम से जल भरने की व्यवस्था और दूसरी ओर से तीर्थ के गंदे जल निकालने की व्यवस्था थी। हो सकता है कि तीर्थ कुंड में जल भरने के लिए नहर से तीर्थ तक पुराने नाले के अवशेष हों, लेकिन सुरंग होने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें