लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात हाईवे पर ट्रक चालक से बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।