फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दरोगा पर अभद्रता का आरोप, पालिकाध्यक्ष और सभासद कोतवाली के सामने धरने पर बैठे

लखीमपुर खीरी की नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के सभासद ने कोतवाली में तैनात दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष और सभासद शनिवार को कोतवाली के सामने पार्क में धरने पर बैठ गए। उन्होंने दरोगा के निलंबन की मांग की है। आरोप है कि गोला नगर पालिका के सभासद धर्मेंद्र तिवारी शनिवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। तभी एक दरोगा ने मिल गेट पर उनकी बाइक रोक ली। परिचय बताने पर दरोगा ने सभासद धर्मेंद्र तिवारी से अभद्रता की। सभासद ने मामले की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को दी। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने दरोगा के निलंबन की मांग करते हुए पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें