लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट में यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान किया गया। सम्मान से नवाजे गए मेधावियों के चेहरों पर खुशी देखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा मौजूद रहे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीडीओ अभिषेक कुमार ने भी मेधावियों को संबोधित किया। विधायक योगेश वर्मा ने सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के बाद किसी भी छात्र-छात्रा में बदलाव न आये तो यह उसके स्वाभाव को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों से तमाम बातें साझा की। कार्यक्रम के दौरान दस हाईस्कूल और दस इंटर के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।