फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: धौरहरा में स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगर में गूंजे भारत माता के जयकारे

Thu, 14 Aug 2025 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे धौरहरा कस्बे में स्वयंसेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली यह विशाल तिरंगा यात्रा कस्बे के रामनवमी मंदिर से शुरू होकर कोतवाली, बाजार वार्ड सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर निकली। तिरंगा यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों ने भारत माता की जयघोष से देश भक्ति की अलख जगाई। इस मौके पर गोपाल शंकर अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, आनंद शुक्ला, सुदीप निगम , राजहंस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें