लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने नईबस्ती स्थित लाइब्रेरी के अंदर एक छात्रा को बुरी नीयत से दबोच लिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाकर चिल्लाना शुरू कर दिया। साथ ही लाइब्रेरी के संचालक के चैंबर में पहुंचकर खुद को बचाया। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी लाइब्रेरी के अंदर जाता साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच में कोतवाली पुलिस जुट गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।