लखीमपुर खीरी के राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से किसान हताश और निराश हुए हैं। किसान कर्ज के दलदल में हैं। किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। एमएसपी को लेकर कोई गारंटी नहीं दी गई है। सरकार को चाहिए कि किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए काम करे।