फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन गोला और मैलानी का उद्घाटन

लखीमपुर खीरी में अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन गोला और मैलानी का उद्घाटन प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। बता दें कि लखनऊ मैलानी पीलीभीत रेलखंड पर एनएसजी 5 श्रेणी के रेलवे स्टेशन गोला का अमृत स्टेशन योजना के तहत 6.65 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कराया गया है। जिसमें 900 वर्ग मीटर में फसाड, 156 वर्ग मीटर में पोर्च एरिया, 600 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा का प्रबंध किया गया है। इसी रेलखंड पर मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास अमृत स्टेशन योजना के तहत कराया गया है। वाणिज्य निरीक्षक मैलानी मनोज कुमार ने बताया कि 22 मई की सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ईएनएचएम रोहित त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गईं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें