लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के बाछेपारा गांव में पुराने रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया। मारपीट के दौरान घर में घुसकर फायरिंग करने का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। मारपीट, पथराव और फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक तमंचे से फायरिंग करते दिख रहा है।