फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गुरु गोबिद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

Thu, 25 Dec 2025 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 360वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। 27 दिसंबर को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व से पूर्व बृहस्पतिवार को सिख समाज द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन की शुरुआत हाथीपुर गुरुद्वारे से हुई। यह शोभायात्रा मेला रोड, संकटा देवी मार्ग और अस्पताल रोड होते हुए गुरु गोबिंद चौक पहुंची, जहां लगाए गए शिविर में संगत के लिए लंगर वितरित किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन बस स्टेशन रोड से होते हुए पुनः गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान सजे हुए दीवान के आगे श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष सेवा भाव से सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे, जो सिख परंपरा की विनम्रता और सेवा भावना को दर्शाता है। जगह-जगह सिख समाज के युवकों ने गतका के करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। बच्चे भी पंच प्यारे के वेश में नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें