फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हत्यारोपी ने दी जान... लखीमपुर खीरी में परिजनों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी के जिला कारागार में शुक्रवार सुबह हत्या के आरोपी बंदी सुरेश कुमार वर्मा के आत्महत्या करने के मामले में शनिवार को भी परिजनों ने प्रदर्शन किया। परिजनों ने पूर्व में पुलिस पर पचास हजार रुपये लेने के आरोप दोहराते हुए सुरेश के नाखून भी निकले हुए होने का आरोप लगाया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। गांव में पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया। धौरहरा क्षेत्र के ग्राम माधोपुरवा निवासी सुरेश को बृहस्पतिवार शाम गांव निवासी महिला सीमा के हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। शुक्रवार को सुबह सुरेश ने जेल के शौचालय में दरवाजे के पास एंगल से गमछे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद शुक्रवार को परिजनों ने काफी हंगामा किया था। जिसके बाद शाम को एसपी ने मामले में धौरहरा एसओ शिवाजी दुबे और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें