लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बे में केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को मतदान को लेकर एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने शपथ दिलाई। एसडीएम ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने परिजनों व अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्हें मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।