लखीमपुर खीरी जिले में तापमान भले ही 40 डिग्री सेल्सियस से कम है लेकिन उमस ने ज्यादा परेशान कर दिया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तक चिलचिलाती धूप में जहां लखीमपुर शहर में लोग बेहाल थे, वहीं मोहम्मदी तहसील और अमीरनगर में बारिश शुरू हो गई। इससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली। काफी देर तक झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने जिलेभर में बारिश की संभावना जताई है।