फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: परिवार न्यायालय की लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसा रहा युवक, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

लखीमपुर खीरी में सोमवार को परिवार न्यायालय परिसर में उस समय खलबली मच गई, जब सौरभ दीक्षित उर्फ समाधान, तारीख पर अपने वकील से मिलने आए और लिफ्ट में फंस गए। मोहल्ला तीर्थ गोला गोकर्णनाथ के निवासी सौरभ ने बताया कि वह लिफ्ट से ऊपर गए थे और वकील से मुलाकात के बाद जब नीचे आने लगे तो लिफ्ट अचानक नीचे आकर बंद हो गई और दरवाजा नहीं खुला। करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने पर उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर सूचना दी और अपने परिचितों को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जेल चौकी पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर में वकीलों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में लिफ्ट मरम्मत कर्मचारी चाबी लेकर पहुंचा और बाहर से लॉक खोलकर सौरभ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें