फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार से किया इंकार

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के छेदनीपुरवा गांव निवासी निर्मल के शव का 24 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सोमवार को दोपहर एक बजे निर्मल का शव पोस्टमॉर्टम होने के बाद घर लाया गया था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। वह आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। मंगलवार को भी परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। सीओ यादवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी रूबी देवी से बात की। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। दोपहर साढ़े 12 बजे तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें