लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर कार और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और कार अलग-अलग दिशा में खंती में पलट गईं। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। बस और कार में सवार 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।