फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर में पानी की समस्या से जूझ रहे 200 परिवार, भीषण गर्मी में सूख रहे लोगों के गले

लखीमपुर में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला निर्मलनगर के 200 परिवारों को पिछले तीन महीनों से टंकी का पानी नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी में पानी की समस्या के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार सभासद से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। ऐसे में मोहल्ला वासियों में काफी आक्रोश है। भीषण गर्मी में पीने का पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में एक सरकारी हैंडपंप लगा है, उस पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। नगर पालिका के ईओ और चेयरमैन भी लीकेज की समस्या दूर करने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने मंगलवार को अपनी पीड़ा बताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें