लखीमपुर खीरी में लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के बाहर नौ अक्तूबर को सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा की पिटाई से पहले के पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह प्रत्याशियों से पर्चे छीनते दिख रही हैं। उनके पति अवधेश सिंह और अन्य समर्थक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल के साथ मारपीट करते भी दिख रहे हैं।