फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्लीपर बस, किशोर की मौत, तीन लोग घायल

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में पलिया-निघासन रोड पर बेला के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली से पीछे से प्राइवेट स्लीपर बस टकरा गई। इससे बस में सवार 13 वर्षीय लड़के की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सरकारी अस्पताल लाया गया है। यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:00 बजे हुआ। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। बस जालंधर से नानपारा बहराइच जा रही थी। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। घायल नानपारा बहराइच के निवासी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें