फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में पलिया-भीरा मार्ग पर पानी का तेज बहाव से टैंकर पलटा

लखीमपुर खीरी जिले में तेज बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को शारदा नदी का पानी पलिया–भीरा मार्ग पर बहने लगा। इस मार्ग पर पानी के तेज बहाव और गड्ढों के कारण एक खाली टैंकर पलट गया। हालांकि टैंकर में कुछ नहीं था और ड्राइवर को किसी तरह से बाहर निकाला गया। इससे पूर्व सुबह करीब आठ बजे भीरा मार्ग पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस पानी के तेज बहाव में बहने लगी थी। बस सड़क के नीचे गड्ढे में फंस गई और बाल-बाल पलटने से बची। हादसा होने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। आनन-फानन सभी लोग नीचे उतरे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें