फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में सपा का हल्लाबोल

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला। लखीमपुर शहर के शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान (विलोबी) में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। केंद्र सरकार व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब पर ऐसी अशोभनीय टिप्पणी से भाजपा का चरित्र पता चलता है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब बाबा साहब को निशाने पर लिया गया है। भाजपा के नेता पहले भी महात्मा गांधी को निशाना बना चुके हैं। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि यह लोग मनुवादियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इनका मकसद है संविधान को खत्म किया जाए। धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक विनय तिवारी, सुनील लाला, रामसरन, कय्यूम खान समेत तमाम नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें