फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान; एबीवीपी ने पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंका

Sat, 17 Aug 2024 01:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। लखीमपुर खीरी के ओयल स्थित जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी है। चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में बैठकर नारेबाजी की। कई मरीज और तीमारदार भी हड़ताल का समर्थन करते दिखे। हालांकि जिला अस्पताल के डॉक्टर ओपीडी में बैठे। उधर, केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आईएमए, पीएमपीडब्ल्यूए, आईडीए लखीमपुर और एनएमओ के सभी चिकित्सक 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। इलाज न मिलने पर दूरदराज से आए मरीज परेशान दिखे। निजी डॉक्टरों के पास भी इलाज न मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें