फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में दुधवा के जंगल में छोड़ा गया तेंदुआ, मंझरा फार्म से पकड़ा गमें पकड़ा गया

लखीमपुर खीरी के शारदा नगर रेंज के मंझरा फार्म में लगाए गए पिंजड़े में शुक्रवार को कैद हुए तेंदुए को दुधवा के जंगल में स्वछंद विचरण के लिए आजाद कर दिया गया। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्ववाल ने बताया कि शुक्रवार को मंझरा फार्म में पिंजरे में कैद हुए तेंदुए का पशु चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी की अनुमति मिलने के बाद तेंदुए को दुधवा जंगल में छोड़ने करने की तैयारियां शुरू की गई। उप-प्रभागीय वनाधिकारी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित वन कर्मियों की टीम और पशु चिकित्सकों की देखरेख में उसे शुक्रवार शाम दुधवा रवाना किया गया। इसके बाद तेंदुए को दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज में पिंजरे से निकाल कर जंगल में छोड़ा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें