फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने युवक पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी के पलिया वन रेंज के फुलवरिया गांव में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। सदर कोतवाली के महेवागंज के बल्हवापुर गांव निवासी गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र छांगुर अपनी ससुराल फुलवरिया में आया था। वह शुक्रवार रात घर के पास स्थित छप्पर में सो रहा था। रात में डेढ़ बजे के करीब गुड्डू लघुशंका करने घर से बाहर निकला ही था, तभी तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जागे लोगों ने उसे बचाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें